फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

ट्रेलर से 180 क्विंटल सागौन की लकड़ी बरामद, दो पर रिपोर्ट

Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। ट्रॉला पर लादकर अवैध रूप से लाई जा रही 180 क्विंटल सागौन की लकड़ी पुलिस ने पकड़ी है। लकड़ी के कटान और परिवहन के वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बिलग्राम की ओर से एक ट्रॉला में अवैध रूप से काटी गई लकड़ी कानपुर की ओर ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने चौराहे पर घेराबंदी की। पुलिस ने ट्रॉला रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 180 क्विंटल लकड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक समून निवासी ग्राम इकरतपुर थाना कुंडी जिला मुरादाबाद और हेल्पर आबिद निवासी ग्राम दीपपुर थाना डडौली जनपद अमरोहा को हिरासत में ले लिया। दोनों लकड़ी से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर बताया कि हरदोई के एक ट्रांसपोर्टर के कहने पर उन्होंने रहुला गांव के पास से लकड़ी लोड की थी। एसओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन प्रभारी प्रतिमा वर्मा और वन रक्षक शिवमिलन मौके पर आए। वन अधिकारियों ने बरामद लकड़ी की पहचान सागौन की लकड़ी के रूप में की। बताया कि लकड़ी का कटान प्रतिबंधित है। वन कर्मियों द्वारा जांच किए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed