{"_id":"6112cacd8ebc3ef3960c4986","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp645512467","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को रजबहे में फेंका, पिता को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को रजबहे में फेंका, पिता को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल (हरदोई)। पत्नी से नाराज होकर एक साल के बच्चे को लेकर घर से निकले युवक ने गुस्से में बेटे को रजबहे में फेंक दिया। मंगलवार को उसके अकेले वापस आने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद रिपोट दर्ज कर ली है। एसएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि रजबहे में बालक को तलाश किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी बबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति अमर सिंह छह अगस्त को उसके साथ मारपीट करने के बाद एक साल के बेटे आंशिक को लेकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी पति व बेटे का कहीं पता नहीं चला। बताया कि मंगलवार को पति वापस आ गया, लेकिन वह अपने साथ बेटे को नहीं लाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अमर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि उसने सात अगस्त को गुस्से में बेटे को सिकंदरपुर के पास रजबहे में फेंक दिया था।
एसएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर व आरोपी के बयान के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रजबहे में पानी काफी तेज है, बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।