{"_id":"60cf7ef08ebc3ecbe45c2bc3","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp635418528","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाडफ़ूंक के बहाने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाडफ़ूंक के बहाने मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची की झाड़फूंक के बहाने एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर बाहर मौजूद परिजन मौके पर पहुंच गए, तो व्यक्ति भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री (9) पिछले कुछ माह से बीमार चल रही है। गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला लालपीर निवासी शमशुद्दीन बीती 18 जून की शाम इस व्यक्ति के गांव पहुंचा और बीमार बच्ची को झाड़फूंक से स्वस्थ कर देने का दावा किया। परेशान परिजनों ने शमशुद्दीन को बच्ची से मिलवाया। शमशुद्दीन ने बच्ची पर गलत साया होने की बात कहते हुए परिजनों को कमरे से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, तो बच्ची ने शोर मचा दिया। कमरे के बाहर बैठे परिजन दरवाजा खटखटाने लगे, तो शमशुद्दीन ने दरवाजा खोला और भाग खड़ा हुआ। बच्ची की हालत देख परिजन सकते में आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे शमशुद्दीन उर्फ अमीर साहब को गोपामऊ तिराहे से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)