फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार, 60 किलो गोमांस बरामद

Sat, 08 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव के पास शनिवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो गोकशों को दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। तीन बदमाश भाग निकले। मौके से 60 किलो गोमांस, गोमांस कटने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ गांव के पास शनिवार की सुबह गोवंश काटे जाने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज राघौपुर अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मटियामऊ गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को जाते देखकर रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। कुछ दूर जाने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम अंसार निवासी ग्राम अहिमाहार मटियामऊ व दूसरे ने मोहम्मद निजाम निवासी मटियामऊ बताया। बाइक पर बंधे एक बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें 60 किलोग्राम गोमांस मिला। बाइक पर तराजू, चाकू व मांस काटने वाली लकड़ी आदि बरामद की गई।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर बदमाश के तीन अन्य साथी भी नजर आए। पुलिस टीम को देखकर वे भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी ने फायर किया और सभी भाग गए। कोतवाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि उन तीनों बदमाशों के नाम लल्ला उर्फ मजहर अली, जोद्धी उर्फ जलमालुद्दीन व आशिफ निवासी ग्राम मटियामऊ है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सीओ विशाल यादव और वह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास तलाश किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे तीनों बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed