{"_id":"6096cfee8ebc3e6ac26731a5","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp627416522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शर्मा गांव निवासी महिला ने बरेली निवासी पति व सास, ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अपने एवं माता पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शर्मा निवासी विधात्री उर्फ राधा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2020 को जनपद बरेली के थाना बिठारी चैनपुर के गांव लिलोरी निवासी शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि चार अप्रैल को दहेज की मांग करते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना उसने मायके में दी तो माता पिता मौके पर पहुंच गए। जहां ससुराल वालों ने उसके माता पिता के साथ भी मारपीट की। विधात्री ने बताया कि उसकी सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे व उसके माता पिता को बचाकर वहां से मायके भिजवाया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति शिवकुमार सिंह, सास रजनी देवी व ससुर अवधेश पाल सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।