फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

महिला ने ब्लेड से रेता अपना गला, गंभीर

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में विवाहिता ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पति के नजदीकी संबंध एक महिला से होने को लेकर विवाद के बाद घटना होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा निवासी कोमल (28) बुधवार दोपहर घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। कुछ ही देर में घर पहुंचे पति अरविंद को घटना का पता चला, तो आनन फानन ही कोमल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला चिकित्सालय से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि अरविंद की गांव में ही परचून की दुकान है। अरविंद के नजदीकी संबंध पड़ोसी गांव की एक महिला से हैं। इसको लेकर कोमल और अरविंद के बीच कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार को अरविंद दोनों पुत्रियों के साथ होली मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि कोमल को शंका थी कि अरविंद उसी महिला के पास गया है। कोमल के भाई ने भी जिला अस्पताल में पहुंचकर अपने बहनोई अरविंद पर गंभीर आरोप लगाए। देहात कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed