फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news,gunshot

सुबह की सैर पर गए युवक को गोली मारी

Tue, 30 Mar 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news,gunshot
जिला अस्पताल में भर्ती महमूद। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी युवक को सुबह की सैर के दौरान रंजिश में गोली मार दी गई। घायल युवक ने अपने ससुर समेत तीन करीबी रिश्तेदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी महमूद (36) मंगलवार की सुबह हरदोई मार्ग पर सुबह की सैर के लिए गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते ससुर ने अपने दो पुत्रों के साथ उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल महमूद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की पृष्ठभूमि में पता चला है कि वर्ष 2016 में ससुर ने महमूद के विरुद्ध घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया था और महमूद का निकाह उसी युवती से करा दिया गया था। वर्ष 2018 में युवती ने अपने पति महमूद, ससुर शराफत, सास छोटी बिटिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती आठ मार्च को युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में पति, सास और ससुर पर न्यायालय में गवाही देने से रोकने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस पर भी 12 मार्च को एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में महमूद के गोली मारी गई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूरी घटना संदेह के घेरे में है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed