{"_id":"61291ccb8ebc3ef1473037b9","slug":"crime-hardoi-fighting-hardoi-news-hardoi-news-knp6486080137","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रधान सर्मथकों ने काटा हंगामा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रधान सर्मथकों ने काटा हंगामा, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्यौली डामर में शुक्रवार की दोपहर प्रधान समर्थकों ने कोरोनारोधी टीकाकरण के दौरान केंद्र पर हंगामा किया। कोटेदार समेत दो लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर वैक्सीनेशन शुरू कराया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्यौली डामर के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम कोरोनारोधी टीके लगाने के लिए मौजूद थी। सुबह से टीके लगवाने के लिए ग्रामीणों की लाइन लगी थी। दोपहर में मौके पर आए ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों ने स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीनेशन बंद करने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीनेशन बंद कर दिया।
मौके पर मौजूद कोटेदार मिथिलेश सिंह (45) और रामकुमार (50) ने विरोध किया। इस पर प्रधान व उसके समर्थकों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैक्सीनेशन चालू कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।