{"_id":"614b761a8ebc3efb7e1b76a9","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp653814424","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में कौढ़ा गांव के पास सोमवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी रामगुनी (40) मंगलवार की देर शाम कौढ़ा गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उधर, से गुजरे ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि रामगुनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह मंगलवार की दोपहर बिना बताए घर से चली गईं थीं। काफी खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं लग रहा था। मृतका का पति मोहन दिल्ली में मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। जीआरपी ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी प्रभारी एसआई सूरीलाल गंगवार ने बताया कि रेलवे टै्रक पार करते समय हादसा हुआ है।