फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक,दोनों चालकों की मौत

Mon, 30 Aug 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
सांडी थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग के किनारे खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरपालपुर/सांडी। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के पास खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक जा घुसा। घबराकर भागे चालक को सड़क से गुजर रहे तीसरे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, वहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों के पास से मिले अभिलेखों से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समजलपुर निवासी इस्लाम अली (42) ट्रक चालक था। रविवार की देर रात वह शाहजहांपुर से चीनी भरे बोरे लादकर कानपुर जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के पास ट्रक का पिछला पहिया पंचर हो गया। इस पर ट्रक खड़ा कर इस्लाम पहिया बदलने की मशक्कत में लग गया। इसी दौरान आया दूसरा ट्रक इस्लाम के ट्रक में जा घुसा। यह देख बचकर भागे इस्लाम को उधर से गुजर रहे तीसरे ट्रक ने कुचल दिया। इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। इस्लाम के ट्रक में घुसे ट्रक के चालक मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के लिभौड़ा थाना क्षेत्र के किशनगढ़ निवासी महिपत (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिपत को निकालकर हरपालपुर सीएचसी भेज दिया, यहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज पते पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका पुलिस जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में हुई ट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक इस्लाम के परिवार में पत्नी केसरजहां के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

चालक की झपकी ने निगल लीं दो जिंदगियां
दो ट्रकों की भिड़त में दो चालकों की मौत होने से लोगों की रूह कांप गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक महीपत के नींद में होने से हादसा हुआ। झपकी लगने से खड़े ट्रक में उसका ट्रक पीछे से घुसा। पल भर में दोनों चालकों की जिंदगियों को निगल लिया। इधर, पुलिस भी चालक की आंख लगने से हादसा होना मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed