{"_id":"60c78edb8ebc3ed231666118","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6341878101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में पासामऊ पुलिया के पास रविवार की देर शाम बाइक मजदूर को पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मामूली रूप से घायल होने पर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा निवासी कमलेश (40) मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बिलग्राम मार्ग पर पासामऊ पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा, हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आने से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक सवार लोगों को मामूली चोटें ही आईं और वे मौके से भाग गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान कमलेश की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी व एक बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।