{"_id":"6054dde28ebc3ed3075e74f5","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp61866150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला की हादसे में मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर बेड़ीलीक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक भाग गया।
शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला जलालनगर निवासी शकीला बानो (45) शुक्रवार को बेटे शमीम अहमद उर्फ सोनू (22) के साथ बाइक से शाहाबाद के ग्राम सिकंदरपुर स्थित मायके जा रही थी। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेड़ीलीक के पास बाइक में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां-बेटे घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शकीला बानो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल शमीम को अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक व महिला, दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इधर, पुलिस से घटना की जानकारी मिलने के बाद शकीला बानो के पति आबिद मौके पर पहुंच गए। बताया कि वह प्राइवेट बस का ड्राइवर है, उसके तीन बेटे व चार बेटियां हैं। बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी शकीला व बेटा दोनों सिकंदरपुर बाजार गांव जा रहे थे। रास्ते में दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।