{"_id":"5ecc01948ebc3e90796002ca","slug":"covid-hospital-full-hardoi-news-knp562007697","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवतिड-19 : बावन का अस्पताल फुल, अब केंद्रीय विद्यालय में रखे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोवतिड-19 : बावन का अस्पताल फुल, अब केंद्रीय विद्यालय में रखे जाएंगे मरीज
विज्ञापन
मलिहामऊ केंद्रीय विद्यालय में बनाए जा रहे कोविड-19 अस्पताल का जायजा लेने के दौरान सीएमओ डा. एसके र?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बावन सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल के सभी बेड फुल हो गए हैं। इसकी क्षमता 30 बेड की है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव 32 मरीज यहां भर्ती हैं। ऐसे में अब केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ में 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल तैयार किया जा रहा है। सीडीओ ने सोमवार शाम मलिहामऊ पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर बावन सीएचसी को कोविड-19 के एल-1 (लेवल-1) अस्पताल के रूप में चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्था करा दी थी। इस अस्पताल में 30 बेड हैं। यहां कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिन में कोरोना के कई केस सामने आने के बाद यहां के बेड फुल हो गए।
जिले में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें 35 एक्टिव केस हैं। इनमें 32 मरीज बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर स्थित केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ को कोविड-19 अस्पताल के लिए तैयार करना तेजी से शुरू कर दिया है। यहां 200 बेड का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
शासन स्तर से जिले में कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिवालय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अमृत त्रिपाठी भी प्रस्तावित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं। सोमवार शाम सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मलिहामऊ केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि बावन के कोविड-19 अस्पताल में 25 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ड्यूटी कर रही है। मलिहामऊ में बनाए जा रहे अस्पताल में भी 25 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत रंजन भी मौजूद रहे।