फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cousin brothers killed in collision with sleeper bus

Hardoi News: स्लीपर बस की टक्कर से मौसेरे भाइयों की जान गई

Sat, 28 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Cousin brothers killed in collision with sleeper bus
फोटो-44- घटनास्थल पर खड़ी डबल डेकर बस के पास लगी लोगों की भीड़ - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। जगदीशपुर से सांडी रोड पर थाना क्षेत्र में मोटर झील के निकट पक्षी विहार के पास सामने आ रही स्लीपर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक बाइक समेत बस में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता रहा। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसा शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक जगदीशपुर की ओर से सांडी कस्बा की ओर आ रहे थे। इसी बीच सामने से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ने थाना क्षेत्र के मोटर झील के निकट पक्षी विहार के पास सामने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें कन्नौज जनपद के मियागंज के मेहंदीपुर निवासी राजकुमार 30 पुत्र सुदर्शन लिखा है। वहीं, उसका 30 वर्षीय मौसेरा भाई सालिगराम बाइक समेत बस में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता रहा। एसआई रामानंद मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

फोटो-45- घटनास्थल पर पड़ी मृतकों की बाइक

फोटो-45- घटनास्थल पर पड़ी मृतकों की बाइक- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed