फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cousin brother ill with dengue in hardoi

बावन में चचेरे भाईयों को डेंगू, कई बुखार से पीड़ित

Sun, 11 Oct 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
cousin brother ill with dengue in hardoi
बावन कस्बे में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। मोहल्ला कजियारा निवासी चचेरे भाइयों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होना बीमारियों की वजह है।
विज्ञापन

मोहल्ला कजियारा निवासी मोहम्मद फहीम (30) और उसके चचेरे भाई अलीम कुरैशी (28) कई दिन से बुुखार से पीड़ित थे। दोनों ने जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। कस्बे में बड़ी संख्या में लोग बुखार से ग्रस्त हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के जिम्मदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी के न आने से गंदगी से नालियां भरी पड़ी हैं। इसके कारण मच्छर भी काफी अधिक हैं। बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि विशेष टीमें गठित कर बावन में बुखार के मरीजों की जानकारी ली जाएगी। इनका डेंगू का टेस्ट कराकर दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed