{"_id":"5fb953788ebc3ec5ef0318d3","slug":"court-work-start-soon-says-dj-hardoi-news-knp5955057104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा आदालतों में कामकाज -जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा आदालतों में कामकाज -जिला जज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बार और बेंच एक दूसरे से अलग नहीं हैं। वादकारी का हित सभी की प्राथमिकता है। अधिवक्ताओं की समस्याओं का निदान कराने के लिए हर वक्त उपलब्ध रहूंगा। ये बात नए जिला जज राघवेंद्र ने बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अदालतों में कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए वह अपने स्तर से आदेश जारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जूनियर और सीनियर अधिवक्ताओं की उन्हें फिक्र है। स्वागत कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट एमपी चौधरी ने कहा कि पारिवारिक न्यायालयों से संबंधित यदि किसी अधिवक्ता को कोई समस्या हो तो वह उनके सामने रख सकता है। सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि वादों का शीघ्र निस्तारण हो। मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण जज रवींद्र कुमार ने कहा कि जिले की बार काफी बेहतर व सहयोगी है।
बार एसोसिएशन महामंत्री रोहित श्रीवास्तव ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में बार बेंच के संबंध हमेशा ही बेहतर रहे हैं, यदि कोई समस्या होगी तो वार्ता से उसका हल निकाला जाएगा। कार्यक्रम में संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर, रामप्रताप सिंह पल्लू, पीके मिश्रा, रामेंद्र सिंह तोमर, रामप्रताप यादव, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह सोमवंशी, पूर्व मंत्री उदयवीर सिंह भदौरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सिंह, अधिवक्ता महेंद्र सिंह, मो सलीम , शशिकांत सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री रोहित श्रीवास्तव व संयुक्त मंत्री अंकुर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण शासकीय अधिवक्ता एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।