फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Court summons FIR writer for statement

Hardoi News: कोर्ट ने एफआईआर लेखक को बयान के लिए किया तलब

Fri, 16 Jun 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Court summons FIR writer for statement
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ मार्च 2023 को उसने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। मामले की सुनवाई स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में चल रही है। जज सुनील कुमार सिंह ने अगली पेशी पर एफआईआर लेखक को तलब किया है।
विज्ञापन

एफआईआर लेखक कोर्ट में उपस्थित होकर वादी मुकदमा व लिखी एफआईआर की तस्दीक करेंगे। मासूम के पिता ने पचदेवरा थाने में तहरीर दी थी कि उनकी आठ वर्षीय बेटी आठ मार्च की शाम कही गायब हो गई थी। कई घंटों की तलाशी के बाद घर के सामने खेत में मासूम मरणासन्न हालत में पड़ी मिली थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने शक जाहिर किया था कि पड़ोस के कृष्णा (मासूम के रिश्ते के चाचा) ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे मार डाला है।
विज्ञापन

पुलिस की तलाशी पर कृष्णा के घर से मासूम के खून से लथपथ कपड़े मिले थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इसकी सुनवाई यहां न्यायालय में चल रही थी। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। मासूम की तरफ से पैरवी शासकीय अधिवक्ता कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, क्षितिज दीक्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगली पेशी पर एफआईआर लेखक को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed