{"_id":"1e9a48b60ba7f474bf4024b8f7d28d20","slug":"counting-today-the-fate-of-72-ddc-and-bdc-will-open-in-1810-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज, 72 डीडीसी तथा 1810 बीडीसी का भाग्य खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज, 72 डीडीसी तथा 1810 बीडीसी का भाग्य खुलेगा
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल महासंग्राम के पहले पड़ाव में 10 हजार से अधिक प्रत्याशियों द्वारा झोंकी गई ताकतों का परिणाम जनता ने अपने मताधिकार से सात हजार मतपेटियों में बंद किया है। एक नवंबर रविवार को जिले के 19 ब्लाकों में होने वाली मतगणना के दौरान रिजल्ट बाहर आएगा।
विज्ञापन
कहना गलत न होगा कि 72 जिला पंचायत व 1810 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की स्थितियां स्पष्ट होने के बाद कुछ खिलखिलाते तो शेष बिलबिलाते नजर आएंगे।
चार चरणों में जिले के 19 ब्लाकों में 72 जिला पंचायत व 1810 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराया जा चुका है। 26 लाख मतदाताओं में से 61 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपनी राय सात हजार 38 मतपेटिकाओं में बंद कर दी है।
विज्ञापन
इन्ही मतपेटिकाओं को मतगणना कार्मिकों ने एक नवंबर को खोला जाएगा और वोटों की गिनती कर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने का लम्हा और नजदीक आते देख हजारों प्रत्याशियों की धुकधुकी और तेज हो चली हैं। गांव के गलियारों में जुबानी रुझान व रिजल्ट बाहर आने लगे हैं तो इधर आला अधिकारियों ने अपनी तैयारियां पूरी करने का दावा कर दिया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्रा ने बताया कि 21 मतगणना मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर उनको जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। मतगणना के दौरान उपद्रव करने वालों के साथ पुलिस कड़ाई से पेश आएगी। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
निर्धारित स्थल तक ही पहुंच सकेंगे एजेंट - हरदोई। मतगणना पंडाल में प्रत्याशियों के एजेंटों को निर्धारित स्थल पर ही बैठने दिया जाए तथा बैरीकेटिंग के साथ जाली लगी होनी चाहिए। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए।
एक पार्टी में होंगे पांच कर्मी - हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक मतदान पार्टी में एक पर्यवेक्षक व चार मतगणना सहायक होंगे। ब्लाकों पर जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों के सापेक्ष टेबलों का निर्धारण है।
दो घंटे पहले पता चलेगा कौन कहां बैठेगा- हरदोई। जिला मजिस्ट्रेट रमेश मिश्र ने बताया कि मतगणना मेजवार कौन से एआरओ बैठेगें। कौन सी मतगणना टोली पार्टी किस टेबल पर जाएगी। इसका निर्धारण मतगणना मजिस्ट्रेट मतगणना प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व प्रात छह बजे सुनिश्चित करेंगे।
तीन शिफ्टों में भी पहुंच सकती मतगणना - हरदोई। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि सुबह आठ बजे से पहली, दूसरी सांय आठ बजे से सुबह आठ बजे एवं जरूरत पड़ी तो इसके बाद तीसरी शिफ्ट भी मतगणना की लग सकती है। इसलिए तीसरी शिफ्ट में प्रथम शिफ्ट के मतगणना कार्मिक लगाए जा सकते हैं।
डीडीसी के 48 व बीडीसी के 462 प्रत्याशियों का फैसला आज - हरियावां। जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर जीत हार का सिलसिला थमने का वक्त नजदीक आ गया है। मतगणना का समय निकट आते ही जहां कई प्रत्याशी भगवान को याद करने लगे हैं तो वहीं कई रूझान पता लगाने में व्यस्त हो गए हैं।
विकास खंड हरियावां में कुल जिला पंचायत की तीन सीटों में प्रथम पर 12 प्रत्याशी, हरियावां द्वितीय 19, हरियावंा तृतीय पर 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फै सला होना है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य में कुल 462 प्रत्याशी अपने भाग्य का फैसला आने का इंतजार करने लगे हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जीते हुए प्रत्याशी को किसी प्रकार की नारेबाजी नहीं करने दी जाएगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा।