फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Counting began tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Counting began tight security

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इनमें देर शाम तक अधिकांश ब्लाकों में करीब पचास फीसदी से अधिक बीडीसी सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वहीं जिला पंचायत की 72 सीटों में दो निर्विरोध सीटों के अलावा 70 सीटों पर मतगणना जारी है।

विज्ञापन


इनमें परिणाम सोमवार को आएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी रमेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह समेत प्रेक्षक ने मतगणना केद्रंों पर जाकर जायजा लिया। जिले की 19 विकास खंडों में 72 जिला पंचायत सदस्य और 1810 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर चार चरणों में मतदान हुआ था।
विज्ञापन


इनमें 11 बीडीसी और दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। रविवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। अधिकांश स्थानों पर धीमी गति से मतगणना होने के कारण परिणाम देर से घोषित होने शुरू हुए। बीडीसी सदस्यों के परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम देर शाम तक सामने नहीं आ सके। महत्वपूर्ण सीट टड़ियावां प्रथम से चुनाव लड़ रही सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य कामिनी अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्धिंद्वी पूजा सिंह से आगे चल रही है वहीं हरियावां द्वितीय सीट में सपा समर्थक पारुल दीक्षित से राजीव सिंह टेनी आगे निकल गए।

उधर, बिलग्राम प्रथम पर सत्येंद्र कुमार-आशा रानी कश्यप से आगे, द्वितीय पर रामदीन राठौर- रामकृपाल से आगे, तृतीय पर मायादेवी -गिरिंद कुमार से आगे एवं बिलग्राम चतुर्थ सीट पर अरुणा देवी शांती देवी से आगे चल रही हैं। इसी क्रम में हरपालपुर प्रथम पर निर्मल सिंह-जयदेवी से आगे, द्वितीय पर मीरा-लज्जावती से आगे एवं तृतीय पर रामसिंह कुशवाहा-रामलाल से आगे चल रहे हैं।


इधर भरखनी चतुर्थ सीट से सपा समर्थक विमल मिश्र अपने प्रतिद्धंद्वी से आगे चल रहे है। वहीं हरपालपुर क्षेत्र में भाजपा समर्थक प्रत्याशी आगे है वहीं एक सीट पर बसपा समर्थक प्रत्याशी ने बढ़त हासिल कर रखी है। कछौना, मल्लावां, माधौगंज, संडीला, बिलग्राम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़ रहे है। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि अधिकांश सीटो पर सुबह तक स्थित साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed