{"_id":"571681644f1c1bf6468b4808","slug":"council-will-result-in-schools-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों का परीक्षाफल होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों का परीक्षाफल होगा ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
कम्प्यूटर
- फोटो : getty images
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी अब लाइन अपना परीक्षा फल जान सकेंगे। अब तक जिले के 12 ब्लाकों की सीडी जमा हो चुकी हैं। शेष ब्लाकों की सीडी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने इस बार कक्षा पांच व आठ की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का विवरण आन लाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की भांति ही परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी रोल नंबर डाल कर अपना परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश के बीएसए डा. ब्रजेश मिश्र ने सभी बीईओ को परीक्षा फल का विवरण निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसमें क्रमांक, जिला के नाम, ब्लाक का नाम, विद्यालय का नाम, छात्र का रोल नंबर, परीक्षा फल का विवरण आदि शामिल है।
विज्ञापन
अभी ब्लाक मल्लावां, माधौगंज, बिलग्राम, टोडरपुर, पिहानी, नगर क्षेत्र, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और प्री इंटीनरेंट शिविर के विद्यार्थियों की सीडी उपलब्ध नहीं कराई गई है। परीक्षा प्रभारी मूलचंद्र ने बताया कि सभी ब्लाकाें की सीडी मेल से शिक्षा निर्देशक कार्यालय भेजेंगे। वहां से परीक्षा फल को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए डा. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि परीक्षा फल आन लाइन करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विवरण न देने वाले ब्लाकों की समीक्षा की जाएगी इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।