{"_id":"5e7a2c788ebc3e774a6ba779","slug":"corona-hardoi-news-knp5522008188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपद की सभी सीमायें की गईं सील, पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपद की सभी सीमायें की गईं सील, पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना अलर्ट के कारण जिले की सीमा भी सील कर दी गई है। जनपद की सीमाओं को छूने वाले सभी क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला के आगे कोतवाल जगदीश यादव सीमा पर ही पुलिस बल के साथ डट गए। आने-जाने वाले लोगों से जानकारी ली।
इसी तरह हरदोई से कन्नौज को जोड़ने वाले कुसुमखोर पुल पर अरवल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। शाहजहांपुर जनपद की सीमा हरदोई में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र, पचदेवरा, मझिला और पाली थाना क्षेत्र से मिलती है। फर्रुखाबाद जनपद की सीमा हरपालपुर, पाली और अरवल इलाके में मिलती है।
उन्नाव जनपद की सीमा कासिमपुर थाना क्षेत्र, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में मिलती है। बिलग्राम और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज जनपद की सीमा लगती है, जबकि सीतापुर जनपद की सीमा टड़ियावां थाना क्षेत्र, पिहानी कोतवाली क्षेत्र और अतरौली थाना क्षेत्र में लगती हैं। इन सभी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।