{"_id":"6423352a18e2396ec202b1e4","slug":"corona-danger-hardoi-news-c-12-1-149221-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इन्फ्लूएंजा के खतरे के बीच कोरोना की दस्तक, संसाधन कमरे में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इन्फ्लूएंजा के खतरे के बीच कोरोना की दस्तक, संसाधन कमरे में बंद
विज्ञापन
हरदोई। इन्फ्लूएंजा के खतरे के बीच कोरोना की दस्तक ने दोहरी मुसीबत पैदा कर दी है। 28 दिसंबर 2022 बाद कोरोना के एक साथ तीन मरीज सोमवार को मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। विभाग द्वारा अलर्ट तो जारी कर दिया है, मगर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। पूर्व में कोरोना कॉल के समय में तैयार किए गए संसाधनों और मशीनों को कमरे में रखकर ताला बंद कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 250 बेड आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई।
जिले में चल रहे कॉमन कोल्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट होने का दावा कर रहा है। यही नहीं मीटिंग के दौरान सीएमओ ने जनपद के सभी एमवाईसी को अपने-अपने सीएचसी पर 10-10 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड करने का फरमान सुना चुके हैं। हालांकि इस फरमान की हकीकत अभी कोसों दूर है।
किसी जगह पर छह बेड तो कहीं पर दो बेड तो किसी जगह पर अभी कवायद हुई ही नहीं है। वहीं, पूर्व में कोरोना के समय जो उपकरण और संसाधन अस्पताल को मिले थे, उन्हें एक बड़े कमरे में बंद करके रख दिया गया है। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी दो दिन पहले हुई मीटिंग में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए व्यापक रूप से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यही नहीं सीएमओ की ओर से मीटिंग के दौरान सभी जनपद के एमओआईसी को बताया जा चुका है कि प्रत्येक सीएचसी पर दस बेड का आइसोलेट वार्ड तैयार कर लें।
250 बेड का आइसोलेट वार्ड होने का दावा
लोगों को घातक संक्रमण से बचाने के लिए जनपद में 250 बेड आइसोलेट किए गए हैं। डिप्टी सीएमओ के मुताबिक प्रत्येक सीएचसी पर आइसोलेट वार्ड बनाया गया है। 10 बेड रखे गए हैं।
100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में 25 बेड का आइसोलेट वार्ड तैयार किया गया है। समय पड़ने पर इसकी संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। ऑक्सीजन की व्यवस्था भी पर्याप्त है। यहां पर पहले कोविड अस्पताल रह चुका है।
टोडरपुर सीएचसी पर आइसोलेशन वार्ड में दो बेड
सीएचसी अधीक्षक मार्कंडेय जायसवाल ने बताया कि अभी हाल ही में सीएससी में पदभार लिया है। आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ दो बेड हैं, अन्य आठ की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले शाहाबाद सीएससी पर तैनात था, जहां पर आइसोलेशन वार्ड में छह बेड हैं। अहिरोरी सीएचसी पर 10 बेड आइसोलेट किए गए हैं। यह पहले से ही कोविड अस्पताल के रूप में रहा चुका है। यहां पर ऑक्सीजन का प्लांट लगा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया यहां 20 बेड और भी स्वीकृत हुए हैं।