फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Coordination is necessary for quality education: MLA

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समन्वय जरूरी: विधायक

Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Coordination is necessary for quality education: MLA
फोटो-15- भरखनी में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोलते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद
विज्ञापन




फोटो-16- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद

- प्रधानों और शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला



संवाद न्यूज एजेंसी

सवायजपुर। भरखनी खंड सभागार में सोमवार को प्रधानों-शिक्षकों की कार्यशाला हुई। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समन्वय से प्रयास करने को कहा। इसका उद्देश्य बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाना है।



सरकार डीबीटी से पोशाक व लेखन सामग्री के लिए अभिभावकों को रुपये देती है। उन्होंने विद्यालय न आने वाले बच्चों को प्रेरित करने पर जोर दिया। प्रधान और प्रधानाध्यापक मिलकर अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाएं। बीईओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानों के सहयोग से 19 मानदंडों पर विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है।
विज्ञापन


इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक वीर सिंह, धर्मेंद्र दीक्षित, शिव मोहन वाजपेई, रितेश कुमार, विनोद शुक्ल सहित प्रधान ममता देवी, शिवरतन, नन्हे कश्यप को विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए छात्रा देवांशी, मिस्टी, सुहानी, कल्पना को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, बीडीओ अशोक दुबे, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, सुनील रावत, राजेश शुक्ला, मंजू गुप्ता, आदि मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, बीडीओ अशोक दुबे, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, सुनील रावत, राजेश शुक्ला, मंजू गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed