{"_id":"64fcb9980cec6b28e90cf416","slug":"controversy-over-taking-out-tajiya-in-mallawan-two-parties-fought-with-sticks-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3392-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मल्लावां में ताजिया निकालने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मल्लावां में ताजिया निकालने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां। शुक्रवार रात कस्बा में ताजिया निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों से लाठा-डंडा निकल आए और खूब चले भी। दोनों पक्षों से करीब छह लोग घायल हो गए। ताजिया निकालने के दौरान चले लाठी-डंडों का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने एक ही समुदाय के दो पक्षाें में पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना की बात बताई। पुलिस ने एक पक्ष की एफआईआर भी दर्ज कर ली है।
वायरल वीडियो कस्बा के मोहल्ला चिड़ीमार टोला का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे ताजिया निकाले जा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षाें में मोहल्ला चिड़ीमार टोला में मारपीट हो गई। मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडा लिए हमलावर की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला चिड़ीमार टोला निवासी मोहम्मद गयास की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गयास ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मोहल्ला निवासी अयान व बबलू के साथ गली में खड़ा था। इसी दौरान छत्ताटोला निवासी चंदन, शकील, जगगीर, शलमान, शाबाबुल लाठी-डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने जारी बाइट में कहा है कि एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष से पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।