{"_id":"6078743b8ebc3e59144f22ec","slug":"controversy-hardoi-news-supporters-between-two-candidate-chaudhariapur-hardoi-news-knp6236660154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरियापुर में दो प्रत्याशी व समर्थकों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरियापुर में दो प्रत्याशी व समर्थकों में विवाद
विज्ञापन
फोटो-31- ग्राम चौधरियापुर मोड़ के पास क्षतिग्रस्त पड़ी बाइकें। संवाद
- फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। ग्राम चौधरियापुर में बुधवार की रात दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में मारपीट व पत्थर बाजी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
मारपीट की घटना में 4-5 लोग घायल हो गए। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चौधरियापुर गांव में मोड़ के पास बुधवार देर रात प्रधान पद के प्रत्याशी सतीश कश्यप व विवेक यादव एवं उनके समर्थकों में विवाद हो गया।
विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गईं। मारपीट की घटना में विवेक यादव के पक्ष के राजेश, दुर्गेश व पवन समेत एक अन्य युवक घायल हो गया।
घटना में तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। विवाद की सूचना मिलने के बाद पहुंची यूपी 112 की टीम ने मामले की जांच की। पीड़ितों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बताया कि इस समय फोर्स कम है।
विज्ञापन
घटना के बाद देर रात घायल राजेश व एक अन्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि घटना संज्ञान में है, पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।