फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Continue picketing to demand the arrest of the killers

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना जारी

Sat, 19 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 19 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Continue picketing to demand the arrest of the killers

पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को

विज्ञापन
लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का शुक्रवार से शुरू हुआ धरना और प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की।

कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उसका दामाद मनोज साढ़े चार लाख का एक प्लाट खरीदना चाहता था, जो दुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति दिलवा रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने रुपये ले भी लिए और प्लाट भी नहीं दिलवाया, जिसका विरोध उसके पति महेश ने किया।

इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर उसके पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा। जब सूचना पाकर वह व अन्य लोग वहां पहुंचे तो यह लोग चार पहिया वाहन से भाग निकले।

गंभीर हालत में पहले उन्हें पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। लखनऊ  रेफर किया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। महिला ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर काफी संख्या में परिजन व लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed