{"_id":"6aa194604c1d569c220f16c4","slug":"container-truck-hits-e-rickshaw-driver-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156353-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कंटेनर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कंटेनर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोर्रिया गांव के पास बुधवार सुबह कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आई वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
अटवा-असिगांव निवासी अमर सिंह (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पत्नी बबली ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह करीब छह बजे ई-रिक्शा लेकर शहर के लिए निकले थे। कोर्रिया गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अमर सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से एक बेटी और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।