फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   consumer facing low voltege problem

लो वोल्टेज की समस्या से हजारों उपभोक्ता परेशान

Tue, 21 Jul 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
consumer facing low voltege problem
हरियावां। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में लगभग दो माह से लो वोल्टेज की समस्या है। इसके कारण लोग परेशान हैं। उपकेंद्र से लगभग 6500 उपभोक्ता जुड़े हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन दो माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जेई का कहना है कि बारिश के मौसम तक समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन

हरियावां स्थित विद्युत उपकेंद्र से चार फीडर संचालित हैं। इनमें हरियावां फीडर से 28 गांव, गदाईपुर फीडर से 68 गांव, सधिनावां फीडर से 78 गांव व बरगावां फीडर से 82 गांव जुड़े हैं। लगभग दो माह से पूरे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है। लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लो वोल्टेज के कारण आटा चक्की समेत अन्य कारखाने चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन

घरेलू उपकरण भी शो पीस बनकर रह गए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या को लेकर उपकेंद्र और जिला मुख्यालय में अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्युत उपकेंद्र के जेई विजय कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ऊपर से ही है। बरसात के मौसम तक समस्या यूं ही बनी रहेगी। समस्या उच्चाधिकारियों को बताई गई है। जल्द निराकरण का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखा कूलर बेकार, नींद पूरी नहीं हो पाती
- ग्राम हरियावां निवासी बुद्धू ने बताया कि बताया कि लो वोल्टेज की समस्या काफी गंभीर है। दिन में तो जैसे-तैसे लोग वक्त काट लेते हैं, लेकिन रात में वोल्टेज लो होने के कारण कूलर और पंखा तक नहीं चल पाता। इसके कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पाती।
- हरियावां निवासी श्यामू ने बताया कि लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बताया कि वह और गांव के अन्य लोग भी उपकेंद्र पर इस संबंध में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही।
- क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी सज्जन ने बताया कि उपकेंद्र व कर्मचारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि जब तक नई केबल नहीं पड़ेगी, समस्या बनी रहेगी। लोगों ने शहर जाकर अधिकारियों से सुधार की मांग की, लेकिन कोई अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

- बरगावां निवासी अजीत ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण कारोबार भी ठप पड़ा है। घरेलू उपकरण समेत खेतों में लगे ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे समय पर खेतों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed