फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Constable's daughter commits suicide by hanging herself

Hardoi News: सिपाही की बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Constable's daughter commits suicide by hanging herself
हरदोई। बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्षनगर झबरापुरा में एक युवती का शव कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टा के फंदे से लटका मिला। युवती के पिता पुलिस विभाग में प्रयागराज में सिपाही हैं। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

हर्षनगर झबरापुरवा निवासी रामनिवास पुलिस विभाग में प्रयागराज जनपद में सिपाही हैं। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। परिवार यहीं पर रहता है। परिवारीजनों ने बताया कि पुत्री रश्मी ने बीए की परीक्षा पास कर ली थी और एसएससी की तैयारी कर रही थी। किसी बात से खफा होकर मंगलवार की रात घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार सुबह जब 10 बजे तक रश्मी कमरे से बाहर नहीं निकली तो, परिजनों ने खुलवाने का प्रयास किया लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पर उन्होंने दरवाजे को तोड़कर देखा तो, रश्मी का शव फंदे से लटक रहा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed