फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress made a false narrative of Emergency, tell the public about its benefits or else apologize: Asim Arun

कांग्रेस ने आपातकाल को झूठा पुलिंदा बनाया, जनता को लाभ बताए नहीं तो माफी मांगे : असीम अरुण

Wed, 25 Jun 2025 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Congress made a false narrative of Emergency, tell the public about its benefits or else apologize: Asim Arun
हरदोई। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। शहीद उद्यान में प्रदर्शनी लगाई गई। जिले के प्रभारी समाज कल्याण विभाग मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल को झूठ का पुलिंदा बनाया। उस समय न तो देश में आर्थिक संकट था और न ही ऐसे हालात। कांग्रेस जनता को आपातकाल के लाभ बताए, नहीं तो माफी मांगे।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को शहीद उद्यान में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन और अवलोकन किया। श्रीशचंद्र बरात घर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों से बातचीत और कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 25 जून 1975 को देश को काले कानून के तहत बंधक बना लिया गया था। सिर्फ सांस लेने के लिए व्यक्ति को छोड़ा गया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों के भारत को रौंदने का काम किया गया। आपातकाल से सबक लेना है। संविधान में संशोधन हुए हैं और जो भी होंगे वह संविधान को मजबूती देंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि साल 1971 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी ने सरकारी संसाधनों का उपयोग किया था। जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि हम लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हैं। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने संविधान को पॉकेट बुक बना दिया। मौजूदा पीढ़ी को कांग्रेस के दोहरे चरित्र को समझना होगा। संचालन अर्जुन सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्र, संयोजक अजय अवस्थी, राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह, अनुराग मिश्र, सतेंद्र राजपूत, गांगेश पाठक, परेश गुप्ता, अविनाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने लोकतंत्र सेनानी रम्मा, सुरेश चंद्रख्रामशंकर, अशोक कुमार सिंह, रामकृष्ण राठौर, धर्मपाल सिंह, चंद्रभाल पाल, रामनरेश सिंह, शिवराम, सुरेंद्र, महदेई, सोबरन, रामकली, रामबख्श, रामकली, विनोद कुमार शर्मा, देवनरायन तिवारी, कृष्ण मुरारी, अरुण कुमार, रामनरेश, महिपाल, फूल सिंह यादव, रमई, शिवचरन, जगन्नाथ सिंह, किरन देवी, विमला देवी, रामप्रसाद, श्यामलाल, दिलाराम, अवधेश कुमारी, रामरानी, भारत सिंह, महेश प्रसाद पांडेय, रामसनेही मिश्रा, सेवाराम, भगवानदीन राजपूत, अरुण कुमार, रामभजन, रामसिंह, रानी, बिटौली, जगदेवी, हरिहर सिंह, रामऔतार, राजाबक्श, शिवप्रसाद, उमा सिंह, कृष्णा, रामलड़ैती, भगवानदीन, रामकुमार, खुमान चंद्र, छोटेलल्ला, उमाशंकर, रामबक्श, सुधा रस्तोगी और अरुण कुमार वाजपेयी आदि 42 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed