फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress do not combine work speaks: Yogi

काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते : योगी

Fri, 17 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 17 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Congress do not combine work speaks: Yogi
शाहाबाद की जनसभा में भाजपा सांसद योगी का स्वागत करते स्थानीय नेता। - फोटो : amarujala

शाहाबाद। भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शाहाबाद की बड़ी फील्ड में जनसभा को संबोधित की। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश का काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर एंटी रोमियो टीम बनाई जाएगी। ये टीम बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसेगी और जनता की शिकायत न सुनने वाले थानेदारों की वर्दी उतरवाई जाएगी। 

विज्ञापन


गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रजनी तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने पिछले 14 साल मेें सूबे को तबाह कर दिया है। अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है। अगर काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते। कांग्रेस से गठबंधन कर सपा ने खुद को लड़ाई से बाहर मान लिया है।
विज्ञापन


दरअसल अखिलेश हार का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ना चाहते हैं। चुनाव बाद कहेंगे राहुल के कारण चुनाव हार गए। सपा के विकास को याद करो। केवल धर्म विशेष की कन्याओं को ही कन्याविद्या धन दिया। अखिलेश सरकार सड़क, बिजली, पानी, अस्पतलों में डॉक्टर-दवा, स्कूलों में शिक्षक नहीं दे पाई। सपा ने विकास का सारा पैसा सैफई में लगा दिया और जो बचा उसे कब्रिस्तानों की बाउंड्री में लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका ध्यान कब्रिस्तानों पर है भाजपा विकास व रोजगार पर जोर देती है। विकास का पैसा सैफई और कब्रिस्तानों की बाउंड्री  में लगने से बचाना है तो सूबे में भाजपा की सरकार बनाओ। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए सोचती है।  योगीने कहा कि बसपा ने दलितों के साथ भी धोखा किया है। प्रदेश में हुए दंगों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि क्या इन दंगों को भूला जा सकता है।

मुजफ़फरनगर में दलितों पर अत्याचार हुआ, तब मायावती कहां थीं। योगी ने अवैध बूचड़खाने बंद कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ ने बता दिया है कि हरदोई की आठों सीटों पर भाजपा का परचम लहराने वाला है। उन्होंने तृतीय, चतुर्थ श्रेणी की नौकरी से इंटरव्यू समाप्त करने और आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में इजाफा करने की बात भी कही।


सभा को रजनी तिवारी, जिल प्रभारी नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्रा, गंगाराम राठौर आदि ने भी संबोधित किया। सांसद अंशुल वर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed