{"_id":"574f2ff54f1c1b0209109caa","slug":"congress-cut-the-power-at-night-bifre","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रिकालीन बिजली कटौती पर बिफरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रिकालीन बिजली कटौती पर बिफरे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रात्रिकालीन बिजली कटौती को बंद कराए जाने एवं राशन वितरण में हो रही धांधली की सीबीआई जांच कराने सहित जनहित की मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन से पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और रात्रिकालीन कटौती को बंद किया जाए। शहरी क्षेत्रों को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्राें को 16 घंटे बिजली दी जाए। जनपद में यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डों के निर्माण और राशन वितरण में व्यापक स्तर पर हो रही धांधली और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में शहर के काजी हाउस की जमीन का लैंडयूज बदलने और व्यवसायिक कार्यों के लिए निर्माण किए जाने की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। इससे पूर्व राजीव भवन में कांग्रेसियाें की बैठक भी हुई। इस मौके पर महासचिव राजीव कुमार, देवदत्त कोरी, सत्यबोध प्रकाश, अजय शुक्ला, रूपलाल, अकील खां, राजेंद्र प्रसाद, गुफरान कौसर, रामगोपाल दीक्षित, गोपाल पांडे, अजीत सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन