फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congratulations rang as soon as Shri Ram was born

श्रीराम का जन्म होते ही बजी बधाई

Tue, 01 Mar 2022 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congratulations rang as soon as Shri Ram was born
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम में मंगलवार को रामावतार प्रसंग का मंचन वृंदावन से आए कलाकारों ने किया। श्रीराम का जन्म होते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और बधाइयां गाई जाने लगीं।
विज्ञापन

श्रीराम की स्तुति के साथ ही कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े लोगों ने मिष्ठान का वितरण किया। कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला के मंचन के शुरुआती झांकी में दिखाया गया कि रावण के अत्याचार से दुखी होकर पृथ्वी देवी और देवतागण भगवान शंकर से प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

शंकर भगवान की सलाह पर समस्त देवता सृष्टि रचयिता पितामह ब्रह्मा के पास जाते हैं। पितामह ब्रह्मा और समस्त देवता मिलकर भगवान नारायण को पुकारते हैं। तब आकाशवाणी द्वारा भगवान नारायण देवताओं को बताते हैं कि मैं अवतार लेकर पृथ्वी पर आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के राजा दशरथ संतान प्राप्ति के लिए अपने गुरु वशिष्ठ के कहने पर संतों द्वारा यज्ञ कराते हैं। यज्ञ से प्राप्त फल को राजा दशरथ बराबर भाग बनाकर अपनी तीनों रानियों को खिलाते हैं, जिससे दशरथ के यहां चार पुत्रों का जन्म होता है।
श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के जन्म होते ही अयोध्या में बधाई बजने लगती हैं। मिठाई बांटी जाती हैं। राज दरबार और खजाने को जनता के लिए खोल दिया जाता है।
हर तरफ हर्ष की लहर है। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के बड़े होने के बाद मुनि विश्वामित्र अपनी यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर ले जाते हैं।

वन में श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का आदि असुरों का वध किया जाता है। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रबंधक पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के साथ कमेटी से जुड़े लोग एवं दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed