फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Confectioner's death due to vehicle collision

Hardoi News: वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत

Sat, 28 Jan 2023 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Confectioner's death due to vehicle collision
फोटो-22- मृतक सुरेश चंद्र की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक एक शादी समारोह में खाना बनाकर देर रात घर लौट रहा था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम पटेहरा मजरा जामू निवासी सौरभ (22) शादी में खाना बनाने का काम करता था। शुक्त्रस्वार शाम खाना बनाने के लिए एक शादी में ग्राम थानगांव गया था। रात में वह अपने पांच साथियों के साथ गांव पैदल आ रहा था। ग्राम भुड़खेड़ा के सामने एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके साथी घायल अवस्था में उसे लेकर सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ब्रजेश ने बताया कि बेटा खेती और हलवाई का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल सेवानिवृत्त शिक्षक ने तोड़ा दम
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र पाल (75) गुरुवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से खेत देखकर वापस घर आ रहे थे। रास्ते में तोडरपुर बस स्टॉप के पास रोड पार करते समय अज्ञात पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ड्रेसिंग आदि करके उन्हें छुट्टी दे दी थी। देर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पर परिजन हरदोई के एक निजी अस्पताल उन्हें लेकर गए। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। उनकी पत्नी रामरानी तोडरपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed