फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   condecter ko raudne ke baad bus dcm se bhidi

परिचालक को रौंदने के बाद दो बसों से भिड़ी डीसीएम

Sun, 21 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
condecter ko raudne ke baad bus dcm se bhidi
फोटो- 8- दुर्घटना करने वाली डीसीएम और मौजूद पुलिस बल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर रोड पर पैदल जा रहे बस के परिचालक को रौंदने के बाद अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दूसरी बस में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल परिचालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी संजय (32) पुत्र श्यामबिहारी प्राइवेट बस का परिचालक था। रविवार सुबह लगभग 11 बजे वह बस से पैदल घंटाघर रोड पर दुकान पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान नुमाइश चौराहे की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। इसके बाद डीसीएम आगे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस पर चालक ने भागने का प्रयास किया तो दूसरी बस में जा घुसा। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने संजय को आनन-फानन ही जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया गया। साथी उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed