{"_id":"5de15d648ebc3e54ac7bc506","slug":"concession-card-will-be-prepare-online-for-handicapt-people-hardoi-news-knp529040781","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्तजनों की मदद को रेलवे ने लांच की विशेष वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशक्तजनों की मदद को रेलवे ने लांच की विशेष वेबसाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रेल यात्रा के लिए निशक्तजनों को अब ऑनलाइन कंसेशन कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने शुक्रवार को बरेली में इसके लिए एक विशेष वेबसाइट लांच की है। वेबसाइट पर आवेदन करने के साथ ही कार्ड जारी होने तक की सारी जानकारी आवेदक को एक क्लिक पर ही मिल जाएगी।
निशक्तजनों को रेल यात्रा के दौरान स्वयं व सहायक के टिकट में छूट लेने के लिए अभी तक स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में आवेदन करना होता था। कई चक्कर लगाने के बाद उन्हें कंसेशन कार्ड जारी होते थे। अब रेलवे ने उन्हें राहत देने के लिए प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया है। विशेष वेबसाइट divyangsahayak.com पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को आवेदन के समय दिए गए नंबर पर ही कार्ड जारी होने की सारी जानकारी मिल जाएगी और बुकिंग ऑफिस के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेेंगे।
20-25 दिन में हो जाएगा काम
मुख्यालय से कार्ड जारी होने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित है लेकिन प्रक्रिया पूरी होने में अभी तक दो से तीन माह लग जाते थे। ऑनलाइन सुविधा से अब आवेदकों को 20 से 25 दिन में ही कार्ड मिल जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
हर माह आते हैं करीब 50 आवेदन
हरदोई मेन लाइन व ब्रांच लाइन, दोनों पर मिलाकर हर माह औसतन 40 से 50 आवेदन जमा होते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से अब आवेदन भी ज्यादा लिए जा सकेंगे और इन्हें कम समय में निपटा भी दिया जाएगा। संवाद
निशक्तजनों की सुविधा के लिए लांच की गई इस वेबसाइट का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी, ताकि इसे और सुगम बनाया जा सके।
- मनीष प्रकाश वाजपेयी, सीएमआई