{"_id":"61d099a9bf72547bbd2f139e","slug":"complaint-should-be-attend-properly-hardoi-news-knp672982829","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्षता से किया जाए शिकायतों का निस्तारण: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्षता से किया जाए शिकायतों का निस्तारण: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लें। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने जिम्मेदारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी टीम बनाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। कब्जा करने वाले लोगों पर एंटी भूमाफिया एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन पात्र निराश्रित, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन किसी कारण से बंद हो गई है, उसकी जांच कराकर पेंशन पुन: उपलब्ध कराएं।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 की गंभीरता को ध्यान में रखकर बीट सिपाही एवं चौकीदारों के माध्यम से प्रत्येक दिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी रखें। आपराधिक व्यक्तियों को पाबंद करें। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन, एसओसी चकबंदी बीएन उपाध्याय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।