Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Commercial use of registered tractor-trolleys for agricultural purposes

Hardoi News: कृषि कार्य में पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली का हो रहा व्यावसायिक प्रयोग

Sat, 15 Nov 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Commercial use of registered tractor-trolleys for agricultural purposes
हरदोई। उप संभागीय विभाग में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पंजीकरण तो कृषि कार्य के लिए करवा लिया जाता है लेकिन उनका प्रयोग व्यावसायिक हो रहा है। ईंट भट्ठों से लेकर भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रयोग हो रहा है, पंजीकृत सिर्फ डेढ़ सैकड़ा का ही है। विभागीय जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं और राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग करने की अनुमति दी है और जब व्यावसायिक में ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग करना हो तो उनके लिए उप संभागीय परिवहन विभाग से पंजीकरण कराना होता है। जिले में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में हो रहा है जबकि जिले के उपसंभागीय परिवहन विभाग में सिर्फ 159 ट्रैक्टर और 11 ट्रॉलियां ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र के लिए 50,484 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं जबकि ट्रॉलियों का पंजीकरण नहीं है। अधिकांश ट्रॉलियों का प्रयोग ईंट भट्ठे और खनन कार्य में हो रहा है। इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसे भी बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिना पंजीकरण चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। उन पर कार्रवाई भी की जाती है लेकिन जल्द ही वाहन मालिकों को व्यावसायिक क्षेत्र में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पंजीकरण कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। -अरविंद कुमार सिंह, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed