फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Colors will rain today, Abir-Gulal will fly

आज बरसेगी रंगों की फुहार, उड़ेगा अबीर-गुलाल

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Colors will rain today, Abir-Gulal will fly
हरदोई। होली पर उत्सव के रंग से सराबोर हो जाने के लिए पूरा जिला तैयारी को अंतिम रूप दे चुका है। शहर और ग्रामीण हर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होलिका पूजन और देर रात होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए तैयारियों का अंतिम खाका खींचा। मेहमानों की आवभगत के लिए बाजारों में देर रात तक खरीदारी चलती रही। पूरे जिले में रंगों का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों के कई प्रतिष्ठानों में भी खरीदारी रात 11 बजे तक चली। गेहूं के आखत, गोबर के बल्ले और नारियल, मिस्री, सौंफ, इलायची की बृहस्पतिवार को जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रंगों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। इन दुकानों पर बच्चों को लुभाने वाले टोपी, कार्टून वाले मुखौटे, बालों वाली कैप की भी खूब बिक्री हुई।
चिप्स, पापड़, कचरी, दालमोठ, मठरी भी खरीदी गई। इधर, पुलिस विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए मसौदा तैयार किया। रंग के दौरान हुड़दंग की संभावना के चलते भी पुलिस को अलर्ट किया गया।
ज्यादातर सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में शुक्रवार से होली के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में बृहस्पतिवार को कामकाज निपटाकर गैर जनपदों में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों ने सहकर्मियों से विदा ले ली।
गले मिले, होली की अग्रिम शुभकामना दी और मुस्कुराकर कह गए... अच्छा चलता हूं, होली मनाने। ज्यादातर सरकारी, गैरसरकारी दफ्तरों में ऐसे ही दृश्य दोपहर बाद से ही देखने को मिलते रहे।
वहीं, विधानसभा चुनाव परिणाम के ठीक एक सप्ताह बाद पड़ रहे रंगों के त्योहार पर राजनीतिक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सौहार्द का परिचय देना होगा।
ऐसा नहीं किया तो पुलिस नेतागिरी करने वाले को पकड़ ले जाएगी। समर्थकों या कार्यकर्ताओं को छेड़ना, उकसाने की संभावना के चलते पुलिस अधिकारियों ने इन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
खरीदारी नहीं हुई कम, खाली हो गए एटीएम
बाजार में होली की खरीदारी के लिए निकले ग्राहकों ने शॉपिंग के समय पैसा खर्च करने के मामले में दिलेरी दिखाई। बृहस्पतिवार को हालात यह हुए कि ज्यादातर बैंकों के एटीएम खाली हो गए।
बैंकों में होली के अवकाश की वजह से एटीएम में पैसे डाले भी नहीं जा सके। लिहाजा, जो एकाध एटीएम पैसा दे रहे थे, उन पर पूरे शहर के ग्राहकों का भार आ गया। शहर के ज्यादातर एटीएम की स्क्रीन पर कैश न होने का संदेश दिखता रहा।
युवाओं ने खेली सौहार्द और संस्कारों की होली
हरदोई। शहर में पहली बार बड़ी संख्या में युवाओं ने एक जगह इकट्ठे होकर होली मनाई। एक गेस्ट हाउस में यूथ होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। युवाओं के होली उत्सव में हुड़दंग की बजाय सौहार्द और संस्कारों की झलक देखने को मिली।
शुरुआत में सभी ने गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद डीजे और गिटार ने धुन छेड़ा तो पैरों का थिरकना शुरू हुआ। फिर हवा में गुलाल उड़ाकर युवा मस्ती में डूब गए।
रंग-बिरंगे चेहरों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींची। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। उत्सव में स्वाद के लिए खानपान के स्टाल भी लगाए गए थे। विनायक, उत्तम, विदित शुक्ला ने गिटार पर संगत देकर सुर छेड़े।
मिस कलरफुल बनीं ज्योति
उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। मिस और मिसेज कलरफुल प्रतियोगिता में मिस कलरफुल ज्योति सिंह को चुना गया। दिव्यांशी पांडेय मिसेज कलरफुल बनीं। साज सज्जा की व्यवस्था आशुतोष पांडे ने देखी।

संयोजन आलोकिता श्रीवास्तव, आयुषी अस्थाना का रहा। इस मौके पर शुभम सिंह तोमर, प्रशांत गुप्ता नितिन, शिवा गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, नवल किशोर, रूबी सिंह, रेनू दत्त, कर्ण सिंग राणा ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed