{"_id":"65ba93bc227b3676aa04a098","slug":"collision-between-tractor-trolley-and-dumper-two-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109932-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर में टक्कर, दो घायल
Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सरसई बैरियर के पास ट्रैक्टर-ट्राली व मिट्टी भरे डंपर की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्राली दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया है।
फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना के कुमरौर निवासी सत्यपाल (55) अपने भतीजे विकास (22) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से रूपापुर चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने आए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे दोनों मिल में गन्ना डालकर अपने घर वापस जा रहे थे।
दूसरी तरफ कटरा-बिल्हौर हाईवे के पास ही गंगा एक्सप्रेस-वे का काम चल चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए एक डंपर हुल्लापुर की तरफ से मिट्टी लेकर आ रहा था। सरसई बैरियर के पास डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्राली दो टुकड़ों में बंट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार सत्यपाल व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से उन्हें फर्रुखाबाद अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक के दूसरे वाहन को ओवरटेक करने से हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।