{"_id":"65ba9368586d7380d503b779","slug":"collision-between-tractor-and-truck-bike-rider-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-109961-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर व ट्रक में टक्कर, बाइक सवार की मौत
Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। प्रतापनगर-संडीला रोड पर बुधवार देर शाम यूकेलिप्टस लदी ट्रैक्टर-ट्राली व गन्ना लदे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवार के ओवरटेक करने पर बाइक ट्रैक्टर में टकराकर पलट गई। जिससे बाइक सवार ट्रक के पहिया के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
प्रतापनगर-संडीला पर रेलवे क्रासिंग के पास साईं धाम के सामने बेनीगंज की ओर से आ रहे ट्रक और प्रतापनगर की ओर से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की पहचान आधार कार्ड से बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ निवासी विपिन (28) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
हादसे में ट्रैक्टर चालक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के खेरवा कमालपुर निवासी शैलेंद्र कुमार (27) और ट्रक चालक सीतापुर जनपद के थाना व कस्बा संदना निवासी छोटा उर्फ अशोक (26) भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।