फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Collect information about vicious and historyheaters, keep an eye

जुटाएं शातिर व हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी, रखें नजर

Sun, 17 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Collect information about vicious and historyheaters, keep an eye
फोटो-15- कछौना कोतवाली का निरीक्षण करने के दौरान मौजूद डीएम पुलकित खरे और एसपी आलोक प्रियदर्शी। सं? - फोटो : HARDOI
कछौना(हरदोई)। डीएम पुलकित खरे व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिरकत की और आमजन की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया। डीएम व एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे व एसपी आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित हुई समाधान दिवस में कुल 11 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से अधिकारियों ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने कोतवाली स्टॉफ के साथ बैठक की और मातहतों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। डीएम व एसपी ने बीट प्रभारियों समेत सिपाहियों से बीट में भ्रमण व एक सप्ताह के अंदर दर्ज की गई शिकायतों के बारे में जानकारी ली। डीएम व एसपी ने बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र के शातिरों व हिस्ट्रीशीटरों की पूरी जानकारी जुटाने व उन पर नजर रखने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने कोतवाली में खड़े लावारिस व दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के बारे में जानकारी और कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बंदी गृह व मेस आदि का निरीक्षण कर कर्मियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने विकास खंड के ग्राम टिकारी गांव पहुंच कर निर्माणाधीन नवीन पीएचसी भवन व सब स्टेशन निरीक्षण किया। डीएम ने पीएचसी भवन में खराब निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने पर नाराजगी जताई और जांच के लिए सामग्री का सैंपल सील कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला व कोतवाल अमरजीत सिंह ने कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। यहां 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से दो का निस्तारण किया गया। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया। यहां कोतवाल जगदीश यादव, चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी व विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed