{"_id":"6776d33d6419b6ca800f06d1","slug":"cold-winds-increased-the-chill-mercury-dropped-melting-increased-hardoi-news-c-213-1-hra1004-124853-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा लुढ़का, गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा लुढ़का, गलन बढ़ी
Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-07- महात्मा गांधी मार्ग पर सर्दी में साइकिल से स्कूल जाते छात्र। संवाद
फोटो-08- कलक्ट्रेट के बाहर सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग। संवाद
गलन से लोगों की छूट रही कपकपी, जीना मुहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में भी बादल छाए हुए हैं इस वजह से सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हो रहे। बृहस्पतिवार को कुछ समय के लिए सूर्य दिखाई तो दिए लेकिन फिर से बादलों से आसमान घिर गया। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम गिर गया। गलन की वजह से लोगों की कंपकपी छूट रही है।
वैसे तो दिसंबर बीते कई सालों में सबसे गर्म रहा लेकिन अंतिम दिनों से बृहस्पतिवार तक लगातार मौसम ठंडा होता जा रहा है। सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है और लगातार तापमान भी गिर रहा है। लोग कोल्ड डे की स्थिति से जूझ रहे हैं। बीते कई दिनों आसमान में बादल छाए रहने की वजह से सूर्य देव के दर्शन जैसे तैसे हुए हैं।
धूप न होना और सर्द हवाएं चलते रहने की वजह से बृहस्पतिवार को मौसम काफी सर्द रहा। रात के साथ दिन का तापमान भी घट रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा दो डिग्री कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि हवाओं की गति पहले की अपेक्षा कम हुई है लेकिन अभी मौसम ठंडा बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह के तापमान पर नजर
दिनांक
अधिकतम न्यूनतम
2 जनवरी 13.0 09.0
1 जनवरी
15.0
10.0
31 दिसंबर
14.0
11.0
30 दिसंबर
15.0
12.0
29 दिसंबर
24.0
15.0
28 दिसंबर 24.0 15.5