फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cold winds dampened the sunshine, with the minimum temperature at five degrees Celsius.

Hardoi News: सर्द हवाओं ने बेबस की धूप, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस

Sun, 04 Jan 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cold winds dampened the sunshine, with the minimum temperature at five degrees Celsius.
फोटो-02- नघेटा रोड पर सर्दी में जातीं युकतियां। संवाद
हरदोई। जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। दो दिन धूप भले ही निकल रही है लेकिन सर्द हवाओं और बादलों की वजह से बेअसर हो रही है। रविवार सुबह से बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रही। इस बीच सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिन के तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई तो रात का पारा आधा डिग्री कम रहा। बीते तीन दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के करीब बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बाद अब दो दिन से धूप के दर्शन हो रहे हैं लेकिन सर्दी में तनिक भी कमी नहीं आई है। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में कमी ही आ रही है। बता दें कि रविवार को तड़के तो हल्का कोहरा नजर आया लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो गया। सूरज निकलने के बाद दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

वहीं, शीतलहर भी पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। बार-बार धूप चली जाने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। इससे बचने के लिए लोग घरों में हीटर और बाहर अलाव तापते नजर आए। अवकाश व सर्द हवाओं के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 05.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 97 और शाम को 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed