फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CO Hariwan will investigate bribery constable

Hardoi News: रिश्वतखोर सिपाही की जांच करेंगी सीओ हरियावां

Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 20 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
CO Hariwan will investigate bribery constable
रिश्वतखोर सिपाही की जांच करेंगी सीओ हरियावां
विज्ञापन

हरदोई। हरियावां थाने के बेलहइया के सागर की पुत्री चांदनी की शादी कोतवाली देहात के कन्था थोक के शादाब पुत्र यासीन के साथ हुई थी। तीन अप्रैल को चांदनी का पति शादाब ने पिता यासीन के अलावा यामीन,मुनीर,ईशा बानो और मुबीन के साथ मिल कर उसे उसके मायके में घुस कर पीटा था। मामले में पुलिस ने उच्चाधिकारियों के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन आरोप है कि दी गई तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। चांदनी का यह भी आरोप है कि थाने में तैनात सिपाही ने उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत भी ली, लेकिन फिर भी वह हमलावरों का साथ दे रहा है। इस मामले में एएसपी पश्चि मी दुर्गेश सिंह ने सारे मामले की जांच सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी को सौंपी है।
बाइक सवार हुआ घायल
सांडी। कटरा बिल्हौर मार्ग स्थिति लक्षनपुरवा के सामने दो बाइको में जोरदार टक्कर टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रमोद लक्षनापुरवा के ही निवासी है। पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक को पीटा
पाली। जिला शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के ग्राम बसुआमई निवासी रामनारायण वर्मा पाली पीएचसी की 102 एम्बुलेंस पर चालक के पद पर तैनात है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे के पीएचसी से एक महिला को छोड़ने गौरा उदयपुर गांव जा रहा था। नहर पटरी मार्ग पर गौरा उदयपुर गांव से पहले एम्बुलेंस को क्रॉस करने की कोशिश में दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। इस पर बाइक सवारों ने एम्बुलेंस चालक राम नरायण को मार पीटकर घायल कर दिया। कार्यवाहक एसओ अशोक सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ की डाल टूटने पर दो पक्षों में मारपीट, दस घायल
थाना अतरौली क्षेत्र के गांव कोरौध में शुक्रवार की दोपहर पेड़ की डाल टूटने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल दस लोगो को इलाज के लिए सीएचसी भरावन भेजा। प्रथम पक्ष से दिनेश सिंह पुत्र सूर्यबक्श सिंह ने बताया कि भतीजे सोनू सिंह का डम्पर गांव से पकरा गांव की ओर जा रहा था, तभी गांव में ही दिनेश कुमार उर्फ कल्लू सिंह के दरवाजे पर खड़े बरगद के पेड़ की डाल टूट गई। इस पर दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार उर्फ कल्लू सिंह ने बताया कि दरवाजे पर खड़े पेड़ की डाल को तेज रफ्तार डम्पर ने तोड़ दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष वहीद अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed