फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CO and SO notice

सीओ व एसओ को नोटिस

Tue, 20 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
CO and SO notice
बघौली थाना क्षेत्र में मतपेटी लूटने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त
विज्ञापन
रुख अपनाते हुए सीओ व एसओ का नोटिस जारी किया है। वहीं चुनाव आयोग की अनुमति लेकर सिपाही को निलंबित कर दिया और होमगार्ड पर कार्रवाई की गाज गिर गई। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को दी है जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि तीसरे चरण के मतदान के उपरांत पोलिंग पाटी जब मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा करने जा रही थी। तभी बघौली कस्बा में कुछ लोग मतपेटी छीन कर भाग गए थे। इसे चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियाें ने दौड़ाकर पकड़ा था और एक मतपेटी एक व्यक्ति के पास और दूसरी सूखे तालाब से बरामद हुई थी। इस मामले में पीठासीन अधिकारी की ओर से 15 लोगों

के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसा है। सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय को नोटिस जारी किया गया है। इसमें उनके द्वारा घटना के समय पुलिस अधीक्षक का फोन न रिसीव करने की बात कही गई है।

वहीं एसओ बघौली जावेद अहमद से नोटिस जारी किया गया है कि घटना में शामिल न होने के बाद भी दो लोगों को घटना में शामिल कर लिया गया। इसके साथ ही पोंलिग पार्टी के साथ लगे सिपाही के निलंबन और होमगार्ड की सेवा समाप्ति करने की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed