फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM will disappear from the gift of sleep

मुख्यमंत्री की सौगात उड़ाएगी नींद

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
CM will disappear from the gift of sleep
बिजली - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मुख्यमंत्री ने शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बढ़ोत्तरी कर दी। शहर को 20 और गांवों में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल लागू हो गया। अब रात में दो घंटे की रोस्टिंग होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शेड्यूल बदल गया है। मुख्यमंत्री की सौगात शहर वासियों के लिए किसी नई मुसीबत से कम नहीं है।

विज्ञापन


गर्मी की दस्तक से शहर की बिजली आपूर्ति से कुछ दिनों से लोगों को परेशान हैं। मंगलवार से शहर वासियों की परेशानी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुख्यमंत्री से फरमान पाकर पावर कारपोरेशन ने तत्काल आदेश पर अमल शुरू कर दिया और आनन फानन में शहरों से लेकर गांवों में आपूर्ति के घंटों में परिवर्तन कर दिया। अब हरदोई शहर को 20 घंटे की आपूर्ति तो मिलेगी, लेकिन रात में दो घंटे की कटौती का शेड्यूल लागू किया गया। शहर में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक और रात एक बजे से तीन बजे तक रोस्टिंग रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में दिन में सात बजे से 12:30 बजे तक और शाम 6:30 बजे से रात 11 बजे तक रोस्टिंग होगी। तहसील क्षेत्र में 16 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। जिसमें दिन में 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 6:30 बजे से रात 11:00 बजे तक रोस्टिंग होगी। उपखंड अधिकारी पारेषण अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने का निर्देश आ गए। 31 मार्च तक की वैधता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed