{"_id":"57dc3b104f1c1b0c32d47a95","slug":"cm-will-be-deputed-at-the-rally-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की रैली में जुटेंगे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की रैली में जुटेंगे समर्थक
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बैठक में बोलते मंत्री नितिन अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने ब्लॉक सभागार में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सपाइयों से एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हरदोई पहुंचने की अपील की। इस दौरान मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सपा की एक अक्टूबर को रैली से साफ हो जाएगा जनता सपा के साथ है।
विज्ञापन
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पदमराग सिह पम्मू ने कहा कि रैली मे बाइक रैली निकालकर पांच हजार कार्यकर्ता सीएम की सभा में हरदोई पहुचेंगे। बैठक में पीके वर्मा, पूर्व प्रमुख कमलेश पाठक, संतराम यादव, रत्नेश यादव, भूपेन्द्र सिह चौहान, मनोज अग्निहोत्री, पप्पू त्रिवेदी, रवीन्द्र सिह यादव, अनिल यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
इससे पहले कार्यकर्ताओ ने नितिन अग्रवाल को चांदी का मुकुट व फूल माला पहनाकर स्वागत किया । इसके बाद कस्बे में मंत्री ने पप्पू त्रिवेदी के यहां हवन पूजन के साथ फीता काटकर सपा कार्यालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पिहानी ब्लॉक में भी नितिन और मुकेश ने बैठक की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख के पति जय प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन डॉ. सईद खां, मोहसिन जैदी, सपा नगर अध्यक्ष गुड्डू कुरैशी व गोपी सिंह मौजूद रहे।
टड़ियावां में हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख बंशीलाल गुप्ता, पूर्व प्रमुख उदयराज सिंह, शिशुपाल सिंह, अनीस पाला, संजू गुप्ता, अमित गुप्ता, बृजेश कटियार, मोनू सिंह, मोनू गाजी, नेमसिंह यादव आदि मौजूद रहे।