फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cm ne banti sport kit

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बल देंगे मंगल दल: डीएम

Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
cm ne banti sport kit
हरदोई। मंगल दल ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में निखार लाएं। उन्हें इस तरह तराशें कि युवक-युवतियां ब्लाक और जिला स्तर पर ही नहीं प्रदेश में भी नाम रोशन करें। ये बात डीएम अविनाश कुमार ने एनआईसी में कही। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में जिले के दो युवाओं को खेल किट प्रदान किए।
विज्ञापन

डीएम ने जिले के पांच मंगल दल के पांच युवक और पांच युवतियों को खेल सामग्री किट प्रदान की। कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनवाकर खेल किट का वितरण कर रही है। कहा कि मंगल दल के खेल में प्रतिभाशाली एवं अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस भर्ती में भी अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को यह आश्वासन दिया है। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य गांव स्तर की कमियों के सुधार में सहयोग करने के साथ ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखार कर बाहर लायें। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 321 युवक मंगल दलों और 302 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री किट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह व अन्य मंगल दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखनऊ में सम्मानित हुए सौरभ व इशिता
हरदोई। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के माधौगंज ब्लाक के सौरभ कुमार और इशिता को खेल किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इधर एनआईसी में डीएम और सीडीओ ने डीएम व सीडीओ ने गोल्डी देवी, रामा सिंह, सपना वर्मा, शिवानी, सुल्तान, शहनवाज अहमद, सत्यदेव सिंह, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, प्रद्युम्न कुमार को खेल किट प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ी आकर्षित होंगे
हरदोई। एनआईसी में खेल किट प्राप्त करने वाले हरियावां ब्लाक के मझिया मंगल दल के मंत्री अरुण कुमार का कहना है कि खेल किटों के माध्यम से भी ग्रामीण प्रतिभाएं आकर्षित होंगी। इससे खेल को और बढ़ावा मिलेगा।
समय-समय पर उत्साहवर्धन जरूरी
हरदोई। मझिया मंगल दल के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह का कहना है कि मंगल दलों को दायित्व तो बहुत दिए गए हैं लेकिन उत्साहवर्धन कम ही हो पाता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहें तो दलों में भी उत्साह बना रहे।
नियमित प्रैक्टिस कराया जाएगा
हरदोई। लोनार के बरवन महिला दल की अध्यक्ष गोल्डी का कहना है कि ग्रामीण परिवेश में अब भी रुचि के बाद भी बालिकाएं घर की दहलीज नहीं लांघती। मंगल दल का प्रयास रहेगा कि प्रतिभाओं को नियमित प्रैक्टिस कराया जाए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
हरदोई। बेंहदर के मंगल दल की उपाध्यक्ष शिवानी का कहना है कि खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। उन्हें प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी प्रदान किया जाएगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed