{"_id":"c0ab8e044cd1dc82b415f81ab823120d","slug":"cloud-had-gone-without-lashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघ आए पर बिना बरसे चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघ आए पर बिना बरसे चले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं के साथ शनिवार को छाई काली घटाओं ने एक बार
विज्ञापन
फिर लोगों को निराश कर दिया। तपिश में बारिश की राह देखने वालों को एक
बूंद तक मयस्सर नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ही आलम यह हुआ कि सूरज की तेज
रोशनी में लोग बिलबिला उठे।
भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां आम लोग तरह तरह के शीतलपेयों का प्रयोग कर रहे हैं, तो पानी की तलाश में पशु पक्षी इधर उधर भटक रहे। दिन हो या रात गर्मी से चैन नहीं मिल पा रहा है।
दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है। शनिवार की सुबह से चली पुरवा हवा शाम तक चलती रहीं, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए थे, पर पानी नहीं बरसा।
दोपहर चली तेज हवाओं व छाए काले बादलों को देखकर लोगों के अंदर बारिश की आशा जागी, पर वह भी कुछ देर बाद जाती दिखी। इसके बाद मौसम एक बार फिर से गरम दिखा। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि शनिवार को तापमान 37 डिग्री अधिकतम एवं 30 डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया।